कैरो में महिला और बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
कैरो थाना क्षेत्र के बक्शी-चाल्हो जंगल के हुंडरा गड्ढा से पुलिस ने गुरूवार को महिला व एक बच्चे का शव बरामद किया है। पुलिस शव को बरामद कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के बक्शी-चाल्हो जंगल के हुंडरा गड्ढा से पुलिस ने गुरुवार को महिला व एक बच्चे का शव बरामद किया है। पुलिस शव को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि कैरो में एक महिला और बच्चे का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। शव लगभग एक सप्ताह पुराना है। जो शव बरामद हुआ है, उससे अब दुर्गंध आनी शुरू हो गई है। जिले के कैरो थाना अंतर्गत चाल्हो जंगल में एक नाले के समीप से दुर्गंध आते देखकर स्थानीय चरवाहों ने मामलों की सूचना कैरो थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो वहां नाले से लगभग एक 35 साल की महिला और एक बार 6 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ। शव पूरी तरह से सड़ने लगा है। कैरो थाना पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराने की कोशिश की, परंतु कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका है। जिसके बाद कैरो थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया है। कोई भी कुछ इस बारे में नहीं बता पा रहा है। यह क्षेत्र पूरी तरह से सुनसान है। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है, पर यह तो तय है कि यह मामला पूरी तरह से हत्या से जुड़ा हुआ है।