जागरण संवाददाता, लोहरदगा : एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य जीपी झा तथा सीसीए प्रभारी शिक्षक शितेश पाठक व अश्विन पात्रों के नेतृत्व बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आनलाइन आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे धरती पर तारों के समान है। तारों की ही तरह हर बच्चे को चमकने का पूरा अधिकार है। हर बच्चा अपने में खास, अलग व बहुत ही खूबसूरत है। सभी बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार जीवन जीने, खुश रहने और भविष्य में अपने मनपसंद व्यवसाय अपनाने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। बच्चों के अंदर छिपी इन्हीं व्यवसायिक रुचियों को उजागर करने के उद्देश्य से कक्षा एलकेजी से कक्षा तृतीय तक विभिन्न व्यवसायों से संबंधित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने मनमोहक रूप से सभी का मन आकर्षित कर लिया। प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी में प्रथम स्थान प्रनीत भगत, वेदांश नंद तिवारी तथा अतुल अनीश खाखा ने अर्जित किया। कक्षा यूकेजी में प्रथम स्थान विधि कुमारी, प्राची विश्वकर्मा तथा जिकरा रेहान ने अर्जित किया। कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान आलिया अंबर तथा रिशिथ राज दास ने अर्जित किया। कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान मोहम्मद, यशवर्धन शहदेव, अथर्व शाह, प्रिस पन्ना, काव्या कुमारी तथा अन्या आर्यन ने अर्जित किया। कक्षा तृतीय में प्रथम स्थान देवदर्श परीदा, द्वितीय स्थान मिस्का बंका तथा तृतीय स्थान दिया दिव्या भगत ने अर्जित किया। इसके अतिरिक्त कक्षा तृतीय से कक्षा सप्तम तक के बच्चों के मध्य दीया सजाने तथा रंगोली बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन भी आनलाइन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय में प्रथम स्थान मिस्का बंका द्वितीय स्थान देवांशु कुमार तथा तृतीय स्थान अंश राज मिश्रा ने अर्जित किया। कक्षा चतुर्थ में प्रथम स्थान साक्षी विश्वभारती, द्वितीय स्थान अंकुश भगत व प्रत्यूष भगत तथा तृतीय स्थान प्रियंका पन्ना व सौम्या शर्मा ने अर्जित किया। कक्षा पंचम में प्रथम स्थान तनीषा कुमारी व वेदप्रकाश मेंहर, द्वितीय स्थान रोहित राज व मनीष साहू तथा तृतीय स्थान ऐश्वर्या साहू तथा ऋषभ कुमार सिंह ने अर्जित किया। कक्षा छठी में प्रथम स्थान सत्यम कुमार, द्वितीय स्थान प्रियाश्री डे व पलक सिंह तथा तृतीय स्थान अर्पण तिर्की ने अर्जित किया। कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान आद्या भगत व लक्की साहू, द्वितीय स्थान कृतिका कुमारी व स्तुति राज सिंह तथा तृतीय स्थान अनुष्का आर्या ने अर्जित किया।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे