Move to Jagran APP

28 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

लोहरदगा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास 28 करोड़ की चल व अचल संपति है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 09:55 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:34 AM (IST)
28 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
28 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

राकेश कुमार सिन्हा, लोहरदगा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा के पूर्व सांसद डॉ. रामेश्वर उरांव करोड़पति हैं। शपथ पत्र में रामेश्वर उरांव ने अपनी चल-अचल संपत्ति का उल्लेख भी दिया है। जिसमें रामेश्वर उरांव के पास 28 करोड़ 1 लाख 72 हजार 876 की चल- अचल संपत्ति दिखाई गई है। इनके पास 58 लाख 75 हजार 470 रुपये की चल और 27 करोड़ 42 लाख 97 हजार 399 रुपये की अचल संपत्ति है। उनके नाम पर 18 लाख 38 हजार 459 का ऋण भी है।

loksabha election banner

सोमवार को लोहरदगा विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 4 प्रत्याशियों में सबसे धनी रामेश्वर उरांव हैं। सबसे कम बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्रवण कुमार पन्ना के पास 19 लाख 42 हजार 840 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। वहीं आजसू पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने वाली नीरू शांति भगत के पास 59 लाख 37 हजार 630 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भारतीय ट्राइबल पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले पूर्व मंत्री सधनु भगत के पास 62 लाख 98 लाख 712 रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

नीरू शांति भगत के पति और पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के पास 88 लाख 58 हजार 731 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। वहीं श्रवण कुमार पन्ना की पत्नी के पास भी 95 हजार 800 की चल-अचल संपत्ति है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.