कांग्रेस पार्टी का मना 137वां स्थापना दिवस
जागरण संवाददाता लोहरदगा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में कांग्रेस पार्टी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसका शुभारंभ राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य डीपी साहू ने सभी कांग्रेसियों को कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि देश की आजादी के प्रतीक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं बल्कि संस्कृति और विचारधारा है। जो देश की सेवा की भावना भरता है, जो सभी जाति समुदाय और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। कांग्रेस के बगैर देश के विकास की परिकल्पना करना बेईमानी है। डीपी साहू ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना गुलाम भारत में गुलामी की जंजीरों से आजाद करने के ह्यूम और डब्ल्यूसी बनर्जी की सोच से गठित की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के माध्यम से ही हमारे देशभक्तों ने अंग्रेजों से लड़कर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को गुलामी के जंजीरों से आजाद कराया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने 60 साल के विकास को भूलकर जनता को दिग्भ्रमित करने का काम किया है। ऐसे में मोदी अपने 7 साल का हिसाब नहीं देते। आज देश फिर से गुलामी की ओर बढ़ता जा रहा है। एक तरफ युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे तो दूसरी ओर किसानों को फसल का उचित कीमत नहीं मिल रहा है। मौके पर सुखैर भगत ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता आजादी के पूर्व और आजादी के बाद भी देश को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे। उन्होंने कहा कि संगठन से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता। कांग्रेस संगठन सर्वोपरि है और कांग्रेस के लिए एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेसी नेता नेसार अहमद ने किया। समारोह में कांग्रेस के तदर्थ जिलाध्यक्ष साबिर खान, रास सदस्य के प्रतिनिधि अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, हाजी शकील अहमद, जगदीप भगत, सलीम अंसारी, तनवीर गौहर, संदीप गुप्ता, प्रभात भगत, विशाल डुंगडुंग, परवेज सिद्दीकी, सहादत हुसैन, किशोर कुमार वर्मा, डोमना उरांव, ठाकुर प्रसाद, जमील अंसारी, आजाद खान, हाजी सिकंदर, राजेश लाल, सामुल अंसारी, जयनाथ साहू, अनिल उरांव, प्रकाश उरांव नूर मोहम्मद, हरि उरांव, नीरज टोप्पो, सदरूल अंसारी, सुशीला देवी, लीला उरांव अमृता उरांव, मोजजमील अंसारी, कृष्णा उरांव, अनमोल तिर्की, अनीस अहमद, मुजाहिद अंसारी, अख्तरअंसारी, संजरअंसारी, फहद खान, संतोष महतो, हरिदास उरांव, मुनीम अंसारी, सईद अंसारी, कमरूल अंसारी, रेहान अख्तर, इमरान आजाद, रमेश उरांव, नुसरत अंसारी, कुद्दूस अंसारी, कबीर अंसारी, शेख शादिक, मनीष उरांव, जुगल उरांव, सुशील उरांव, विजय उरांव, मोहम्मद आजम, खलील खलीफा, मदन प्रसाद समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।