Move to Jagran APP

कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

लोहरदगा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नए मोटर वाहन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 09:03 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 09:03 PM (IST)
कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पार्टी जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नये मोटर वाहन अधिनियम के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका और इस काला कानून बताया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश मंदी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में सरकार अपनी असफलता को छुपाने के लिए आनन-फानन में नया परिवहन कानून लाकर लोगों को ध्यान बांटने का प्रयास कर रही है।केंद्र की भाजपा सरकार ने नया परिवहन कानून के माध्यम से जनता को परेशान कर रही है, जो आने वाले समय में सरकार का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद मोटरसाइकिल मालिक, ऑटो मालिक, छोटी बड़ी वाहनों के मालिक काफी परेशान हैं। छोटे और मध्यम वर्ग के परिवार के सदस्यों को नया परिवहन कानून के जरिए सुरक्षा के नाम पर उनसे मनमाना जुर्माना वसूला जा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के बीच मुख्य चौराहा पावरगंज में केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए नया परिवहन कानून से जनता में काफी आक्रोश है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि सरकार अविलंब परिवहन टैक्स वापस लेकर लोगों को रहत पहुंचाने का काम करे। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू, हाजी शकील अहमद, सुखैर भगत, मोहन दुबे, कमल प्रसाद केसरी, नेसार अहमद, वकील खान, संदीप साहू,हाजी सिकंदर अंसारी, मनोज भगत, परवेज कुरैशी, राजू कुरैशी, दीपक ठाकुर, सुमित सिन्हा, ऊषा खाखा, लाल वीरेंद्र नाथ शाहदेव, सामुल अंसारी, प्रदीप विश्वकर्मा, संतोष महतो, धनंजय कांस्यकार, ओम प्रकाश लक्की, अजमल कुरैशी,दिनेश राम, वसीम कुरैशी, सत्यदेव भगत, रहमत अंसारी, जगदीश भगत, शरीफ आलम, संजय नायक, तारिक अनवर,परवेज, मदन साहू, दानिश आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.