Move to Jagran APP

देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है आजादी की 75वीं वर्षगांठ : कालीचरण

आजादी के 75वां वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने दूसरे दिन भी निकाला गौरव यात्रा

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 09:20 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 09:20 PM (IST)
देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है आजादी की 75वीं वर्षगांठ : कालीचरण

देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है आजादी की 75वीं वर्षगांठ : कालीचरण

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आजादी के 75वां वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गौरव यात्रा का दूसरा दिन कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन से पदयात्रा का शुभारंभ कांग्रेसी नेता नेसार अहमद के नेतृत्व में निकाला गया। पदयात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस के संयोजक सह पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता शशि भूषण राय एवं रमेश कुमार चीनी विशेष रूप से शामिल हुए। पदयात्रा कार्यक्रम लोहरदगा नगर क्षेत्र होते हुए बगडू रोड, इमली चौक, निंगनी, चांदकोपा एवं गांगुपारा के रास्ते किस्को प्रखंड के बगडू करम टोली, पतरातू भगत टोली, पतरातू, हिसरी एवं चरहू ग्राम तक पहुंचा। ग्रामीणों ने जगह-जगह पर कांग्रेस के गौरव यात्रा का स्वागत किया। मौके पर कालीचरण मुंडा ने कहा कि आज हम आजादी के 75वां वर्षगांठ मना रहे हैं। यह देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमें याद रखना चाहिए कि यह आजादी बड़े संघर्ष के बाद लाखों वीर सपूतों ने अपनी जानों को न्यौछावर कर प्राप्त की थी। आज उन वीर सपूतों के प्रति हम सबको कृतज्ञता का भाव होना चाहिए। हमें गर्व है कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में देश में स्वतंत्रता आंदोलन का बिगुल फूंका गया था। जिसमें हमारे असंख्य नेताओं ने भी अपनी कुर्बानी दी थी। इस मौके पर जन जागरण अभियान के संयोजक शशि भूषण राय ने कहा कि आज हम लोग आजादी के 75 में वर्षगांठ मना रहे है हम सब का कर्तव्य है आजादी की लड़ाई में जो वीरगति को प्राप्त किए उन्हें आज हम याद करें और उन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। जिस तरह महात्मा गांधी ने इस आंदोलन को देश का जन-जन का आंदोलन बनाया था। कांग्रेसी नेता नेसार अहमद ने कहा कि हम लोग जिस विचारधारा से संबंध रखते हैं उनका अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानी दी वहीं कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने अंग्रेजी हुकूमत का जुल्मों सितम भी सहा और लंबे समय तक जेल की यातनाएं भी सही है। मौके पर हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नमन करते हैं साथ ही साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, डॉ राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद और हमारे स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों में भगवान बिरसा मुंडा सिद्धू कान्हू, वीर बुधु भगत, हलधर गिरधर, नीलांबर पीतांब,र विशंभर नाथ शाहदेव, पांडे गणपत राय, शेख भिखारी जैसे आजादी के दीवानों ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला दी थी। हम सभी को इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना होगा, यही शहीद वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पदयात्रा कार्यक्रम में रमेश कुमार चीनी, जगदीप भगत, सलीम अंसारी, तनवीर गौहर, प्रभात भगत समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.