Move to Jagran APP

कनकनी बढ़ी, अलाव का सहारा ले रहे लोग

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा जिले में शनिवार की सुबह अचानक से मौसम का मिजाज बदला

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 08:53 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 08:53 PM (IST)
कनकनी बढ़ी, अलाव का सहारा ले रहे लोग
कनकनी बढ़ी, अलाव का सहारा ले रहे लोग

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में शनिवार की सुबह अचानक से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। चारों और कुहासा ही कुहासा फैला हुआ था। कुहासा होने से तापमान में बढ़ोतरी के कनकनी और ठंड भी बढ़ गई। जिससे लोगों का बुरा हाल बना रहा। लोहरदगा में कनकनी बढ़ने से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसके साथ दोपहिया वाहन चलाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोहरदगा जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि पिछले दिनों की अपेक्षा तापमान में बढ़ोतरी हुई है, परंतु सुबह के समय में कुहासा से लोगों को काफी ज्यादा ठंड का अहसास हुआ। पहले पहर में लोग घर में ही रहने को विवश नजर आए, पर सूर्य की रौशनी के साथ लोग धीरे-धीरे कर सड़क पर आते चले गए। बाजार व्यवस्था भी प्रभावित

prime article banner

लोहरदगा : बाजार व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। आम जनजीवन भी प्रभावित नजर आया। दुकानों तक ग्राहक पहुंचे ही नहीं, दुकानदार ग्राहकों की राह ताकते हुए नजर आए। ग्रामीण हाट-बाजारों का भी कुछ ऐसा ही हाल दिखाई दिया है। स्कूलों में छुट्टियां होने से बच्चों को कुछ राहत मिली है। बच्चों ने घर में रहने में ही भलाई समझी। खेल के मैदान भी सूने पड़े रहे। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की संख्या भी काफी कम नजर आई है। मौसम ने लोगों के स्वास्थ्य को किया प्रभावित

लोहरदगा : मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से लोग बीमार पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ कुछ ज्यादा ही नजर आ रही थी। आउटडोर में काफी संख्या में महिलाएं, बच्चे इलाज के लिए पहुंचे हुए थे। सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों के मरीज ज्यादा दिखाई दिए हैं। ठंड का असर साफ तौर पर नजर आया है। लोग अलाव जलाकर दिनभर उसके आसपास बैठे हुए नजर आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों में तो और भी ज्यादा बुरा हाल है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और भी बिगड़ने की उम्मीद की जा रही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ठंड की वजह से लोगों को अभी परेशानी और भी झेलनी पड़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.