बच्चे कल के भविष्य निर्माता : एसपी
लुथरन मध्य विद्यालय प्रांगण में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में 600 बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। सोशल पुलि¨सग व होप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पुलिस कप्तान ने बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया। मौके पर
लोहरदगा : शहर के बीच लुथरन मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को सामुदायिक पुलि¨सग के तहत 600 बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में होप संस्था ने अपना हाथ आगे बढ़ाकर कार्यक्रम में सहयोग किया। लोहरदगा के एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया। मौके पर एसपी ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य निर्माता हैं। बच्चों के समुचित विकास में समाज के लोगों को भी आगे आकर मदद करना चाहिए। बच्चों को यदि सही मार्गदर्शन मिलता है तो वे भविष्य में और भी बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। बच्चों के भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना जरूरी है। मौके पर होप की मैने¨जग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि आज बच्चों के समुचित विकास में हम सभी को अपनी-अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है। बच्चों को पढ़ा लिखाकर बेहतर समाज बनाने में सहयोग करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन बलचेन एक्का एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य चाजरस एक्का ने किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव जीवन मसीह लकड़ा, निरंजन एक्का, मुन्ता तिर्की, पुपेन एक्का, अर¨वद वर्मा, उज्जवल कुशवाहा, सुमो बिना खेस, एलिजाबेथ, नीलू तिर्की, बहालेन आदि मौजूद थे।