जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में चला पुलिस का गश्ती अभियान
लोकसभा चुनाव 2019 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्?देश्य से सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ कैरो थाना पुलिस बुधवार को थानांतर्गत जंगली व पहाड़ी इलाके में गश्ती अभियान चलाया।
कैरो (लोहरदगा) : लोकसभा चुनाव 2019 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ कैरो थाना पुलिस बुधवार को थानांतर्गत जंगली व पहाड़ी इलाके में गश्ती अभियान चलाया।कैरो थाना के अवर निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में गश्ती पर निकली पुलिस हनहट, खरता, टाटी, चाल्हो, बक्शी सहित अन्य पहाड़ी व जंगली गांवों में गश्ती अभियान चलाकर अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी है। क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कैरो के हनहट स्थित क्लस्टर में विगत एक सप्ताह पहले से हीं सीमा सुरक्षा बल के जवान पहुंच चुके हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रखंड प्रशासन व थाना पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्ती चलाई जा रही है। अभियान में अवर निरीक्षक पंकज कुमार, एएसआइ संजय कुमार सहित सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।