नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
जागरण संवाददाता लोहरदगा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के पतना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोहरदगा में कैंडल मार्च निकाला गया। शहर के हनुमान मंदिर गुदरी बाजार के समीप इस घटना के विरोध में भाजपा ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं पर राज्य में बढ़ रहे अत्याचार को रोकने में विफल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा की मांग की गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो राज्य की क्या स्थिति होगी यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था हासिए पर है। प्रशासन ने जिस हिसाब से इस घटना की लीपापोती की है, उनके लापरवाही भरे नजरिए को प्रदर्शित करता है। इस घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने ऐसे मामलों पर सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधी को सजा एवं ऐसी घटनाओं पर लीपापोती कर रहे नौकरशाहों पर भी कार्रवाई की मांग की। जिससे ऐसे दुष्कर्मी को सजा मिल सके और परिवार को न्याय। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल उरांव, ओमप्रकाश सिंह, उमेश कांस्यकार, राजकुमार वर्मा, बालकृष्णा सिंह, सामेला भगत, संगीता कुमारी, प्रभा गुप्ता, अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, संजय बर्मन, विमलकांत सिंह, पशुपतिनाथ पारस, सजल कुमार, अमरेश भारती, राजेश महतो, अशोक कुमार, लाल अविनाश नाथ शाहदेव, अनिल पांडेय, मनीष शिखर, मिथुन तमेड़ा, विश्वजीत नाथ शाहदेव, विकास कांस्यकार, अनुप महतो, संजय महतो, शंकर प्रजापति आदि उपस्थित थे।