छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनना तय : केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को तय बताया है। जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने साफ तौर पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बननी तय है।
लोहरदगा : केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को तय बताया है। जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने साफ तौर पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बननी तय है। वहां पर भाजपा और कार्यकर्ताओं के प्रति आम जनता का विश्वास है। सभी लोग भाजपा के काम और रमन ¨सह के समर्पण को पसंद कर रहे हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। लोहरदगा में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने चुनाव को लेकर एक भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज के समय में मतदाताओं की एकमात्र पसंद है। हमने काम के बदौलत मतदाताओं के बीच यह स्थान बनाया है। छत्तीसगढ़ कि ही नहीं किसी भी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। उन्होंने लोहरदगा आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से भी संक्षिप्त मुलाकात की। साथ ही संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। मंत्री के लोहरदगा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।