Move to Jagran APP

जिलेवासियों ने जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

जागरण संवाददाता लोहरदगा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को जिलेवासियों

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 09:30 PM (IST)
जिलेवासियों ने जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को जिलेवासियों ने नमन किया। शहर के शंख नदी तट पर नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण के उपरांत जिला प्रशासन के अधिकारियों विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठन के लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इससे पहले नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत और उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो द्वारा बारी-बारी से प्रतिमा का अनावरण करते हुए भगवान बिरसा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखदेव भगत, डीसी दिलीप कुमार टोप्पो, डीडीसी अखौरी शशांक कुमार सिन्हा, नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल सहित अन्य लोगों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

नप अध्यक्ष ने किया प्रतिमा का अनावरण

नगर परिषद की ओर से शंख नदी तट पर निर्मित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का बिरसा जयंती के मौके पर रविवार को नप अध्यक्ष अनुपमा भगत ने अनावरण किया। मौके पर नप अध्यक्ष ने कहा कि लोहरदगा नगर परिषद एक सोच के तहत देश के महान विभूतियों की प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण करा रही है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डीडीसी अखौरी शशांक कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, वार्ड पार्षद कमला देवी, प्रतीक प्रकाश मोनी, संगीत देवी, मकबूल आलम, हाजी अलीमुद्दीन, निमन एक्का आदि मौजूद थे।

बिरसा ने अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास किया : डीसी

लोहरदगा : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर पुन:स्थापित किए गए बिरसा मुंडा की प्रतिमा का उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो द्वारा अनावरण किया गया। डीसी ने कहा कि बिरसा ने अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास किया। उन्होने शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। भगवान बिरसा के आदर्श को आज के युवाओं को अपनाने की आवश्यकता है। बिरसा मुंडा के सपनों को मिल कर पूरा करना है। मौके पर डीडीसी अखौरी शशांक सिन्हा, नगर परिषद अध्यक्षा अनुपमा भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अरविद कुमार लाल, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, डीएसओ प्रवीण केरकेट्टा, समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिरकी, कार्यपालक दंडाधिकारी अमित बेसरा, नारायण राम, पिउसा डोना मिज सदर बीडीओ राजेश डुंगडुंग ,सीओ प्रमेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.