कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
संवाद सूत्र भंडरा (लोहरदगा) कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को भंडरा प्रखंड कांग्रेस क
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को भंडरा प्रखंड कांग्रेस कोटी द्वारा भंडरा बाजार टांड में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत कांग्रेस के भंडरा प्रखंड प्रभारी जगदीप भगत के नेतृत्व में हुई। मौके पर जगदीप भगत ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी अधिनियमों को पास कर किसानों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। इससे खेती और किसानी खतरे में पड़ जाएगी और पूंजीपति ताकतों का प्रभाव बढ़ जाएगा। इस बिल के आने से कृषि मंडी व एमएसपी खतरे में पड़ गई है। किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। इस मौके पर जगदीप भगत, भंडरा प्रभारी सत्यदेव भगत, कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा भगत, प्रखंड अध्यक्ष डोमना उरांव, जुगल भगत, निरंजन, सफरुला अंसारी, बिगा भगत, अजित उरांव, रामचंद्र बघवार, मनोज उरांव आदि मौजूद थे।