पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी : एतवा उरांव
भंडरा प्रखंड के बलसोता में पौधरोपण कर बचाने का लिया गया संकल्प
पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी : एतवा उरांव
- भंडरा प्रखंड के बलसोता में पौधरोपण कर बचाने का लिया गया संकल्प
फ़ोटो संख्या-
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा प्रखंड के मेला टांड़ में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता सह विशुनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि एतवा उरांव की अगुवाई में ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा आम व पीपल के पौधे लगाए गए। मौके पर एतवा उरांव ने कहा कि पौधरोपण के प्रति हरेक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेवारी है। तेजी से प्रदूषित हो रहे वातावरण को संतुलित करने के लिए सभी व्यक्ति को पौधरोपण कर उसे बचाने का संकल्प लेना चाहिए। पौधरोपण से सिर्फ हमें ऑक्सीजन ही नहीं मिलता, बल्कि उससे कई फायदे हैं। गर्मी के मौसम में छांव भी मिलती है। इस दौरान भौंरो के बलसोता सरना टोली में मुखिया सुमंती तिग्गा ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही गांव के हरेक व्यक्ति को किसी खास मौके पर सभी लोगों को पौधरोपण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने तथा आने वाले भावी पीढ़ीयों के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है, ताकि भावी पीढ़ीयों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़े। इस कोरोना काल में लोगों ने बहुत ही नजदीकी से ऑक्सीजन की महत्ता को समझ चुके है। मौके पर चारो उरांव, जगजीवन उरांव, कृष्णा उरांव, कल्याण पन्ना सहित ग्रामीण मौजूद थे।