Move to Jagran APP

सफलता के लिए सकारात्मक सोच का होना आवश्यक : अनिल

सफलता के लिए सकारात्मक सोच का होना आवश्यक अनिल

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 08:53 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 08:53 PM (IST)
सफलता के लिए सकारात्मक सोच का होना आवश्यक : अनिल
सफलता के लिए सकारात्मक सोच का होना आवश्यक : अनिल

सफलता के लिए सकारात्मक सोच का होना आवश्यक : अनिल

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : किस्को प्रशासन और बगडू पुलिस की ओर से शनिवार को बगडू में सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिसरी ने एसटी बरवाटोली को पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 से हरा दिया। इससे पूर्व किस्को प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार मिंज और बगडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार मिंज ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए सकारात्मक सोच का होना बेहद जरूरी है। हमें कभी भी निराश होकर पीछे नहीं हटना चाहिए। संघर्ष के दम पर ही सफलता मिलती है। बगडू थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह ने कहा कि खेल भावना के साथ आगे बढ़ने से निश्चित रूप से हम सफल बन पाते हैं। युवाओं को हमेशा सही दिशा और सही लक्ष्य चुनने का प्रयास करना चाहिए। सकारात्मक रूप से यदि हम कोशिश करते हैं तो हमें सफलता जरूर मिलेगी। कभी भी हमें गलत रास्ता नहीं चुनना चाहिए। मौके पर बगडू मुखिया, इरशाद मिरदाहा, मीर मनौवर, मुस्ताक अहमद, नितेश उरांव, सुजीत उरांव, संजय उरांव, अमित उरांव, शिवनाथ उरांव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.