आम बागवानी से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़ : बीडीओ
आम बागवानी से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़ बीडीओ
आम बागवानी से किसानों की आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़ : बीडीओ
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार को मनरेगा अंतर्गत नीलांबर-पितांबर जल समृद्धि योजना एवं बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पानी रोको, पौधा रोपो अभियान का शुभारंभ बीडीओ पवन कुमार महतो द्वारा किया गया। बीडीओ द्वारा नरौली, गजनी, खंडा, महुवरी सहित कई गांवों में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। जिसमें आम बागवानी योजना भी है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। पानी रोको, पौधा रोपो अभियान के तहत चयनित गांवों में पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागवानी से किसान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मौके पर बीपीओ मृणाल प्रकाश, जेई अजय कच्छप, रामप्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।