सेना जवान-पुलिसकर्मी सहित मिले 9 पॉजिटिव
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में ग
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में गुरुवार को आर्मी का जवान और पुलिसकर्मी सहित कुल नौ कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। संक्रमित पाए गए 9 मरीजों में 6 शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग का एक कोरोना जांच लैब का लैब असिस्टेंट भी संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमित सभी 9 मरीजों को तत्काल कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। साथ हीं इनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। संक्रमित आठ मरीजों में एक सेन्हा थाना क्षेत्र के सिठियो गांव का प्रवासी कामगार है। वहीं सदर थाना क्षेत्र के भुजनियां गांव का एक सेना का जवान भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा छह शहरी के हैं। पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त एक पुलिस का जवान भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। शहर के रहमत नगर क्षेत्र से भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। शहर के मिशन चौक क्षेत्र से एक वृद्ध पॉजिटिव मिला है। बरवाटोली क्षेत्र से एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। वहीं शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार से भी एक बच्ची के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग का एक कोरोना जांच लैब का लैब असिस्टेंट भी संक्रमित मिला है। लोहरदगा में गुरुवार को नौ मरीजों की पुष्टि के बाद जिले में कुल संक्रमित की संख्या 265 हो चुकी है। फिलहाल 140 सक्रिय मामले शेष बचे हुए हैं जबकि 122 लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं।