Move to Jagran APP

लोहरदगा पहुंचे 597 प्रवासियों को किया गया क्वारंटाइन

लोहरदगा में 59 लोगों को किया गया क्वारंटाइन

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:15 AM (IST)
लोहरदगा पहुंचे 597 प्रवासियों को किया गया क्वारंटाइन
लोहरदगा पहुंचे 597 प्रवासियों को किया गया क्वारंटाइन

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ देश के 16 राज्यों से विद्यार्थी के साथ-साथ 597 प्रवासी गृह जिला लोहरदगा पहुंचे। यहां पर पहुंचने वाले सभी प्रवासियों की स्क्रीनिग के बाद क्वारंटाइन किया गया। सरकारी आंकड़ा के अनुसार लोहरदगा पहुंचने वाले प्रवासियों में झारखंड के विभिन्न जिलों से 35 के साथ-साथ महाराष्ट्र से 72, कर्नाटक से 57, तेलांगना से 48, त्रिपुरा से 43, बिहार और राजस्थान से 27-27, पश्चिम बंगाल से 17, गुजरात 16, तमिलनाडू से 10, दिल्ली 05, आंध्र प्रदेश 03, उत्तर प्रदेश और पंजाब से 2-2, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और असम से 1-1 प्रवासियों के नाम शामिल हैं। इन प्रवासियों में बंगलोर से आए 15, त्रिपुरा से आए 43 और हुबली से आए 07 लोगों को कैरो प्रखंड स्थित अनुग्रह नारायण विद्यालय में बने सिस्टम क्वारंटाइन में भेजा गया। जबकि तेलांगना और गुजरात से आए 4-4 प्रवासियों को सदर प्रखंड के भक्सा गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया। इसी तरह 296 प्रवासियों का हेल्थ स्क्रीनिग के बाद इनमें से 33 को सदर अस्पताल, 39 को कुडू, 57 को किस्को, 40 को भंडरा, 66 को सेन्हा और 61 लोगों को लोहरदगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्वारंटाइन में रखा गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.