प्रवासियों का घर पहुंचना जारी, 307 को किया गया क्वारंटाइन
लोहरदगा में प्रवासी मजदूरों को किया गया क्वारंटाइन
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : देश के विभिन्न हिस्सों में रोजी-रोजगार समेत अन्य कार्यों से गए प्रवासियों के घर वापसी का क्रम निरंतर जारी है। झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ देश के 15 राज्यों से 307 प्रवासी लोहरदगा पहुंचे। जिन्हें स्क्रीनिग के बाद क्वारंटाइन कर दिया गया। सरकारी आंकड़ा के अनुसार लोहरदगा पहुंचने वाले प्रवासियों में झारखंड के विभिन्न जिलों से 47 के साथ-साथ तमिलनाडू से 92, महाराष्ट्र के 46, कर्नाटक के 27, पश्चिम बंगाल के 22, बिहार और उत्तर प्रदेश से 15-15, तेलंगाना के 12 राजस्थान से 09, गुजरात से 08, दिल्ली व हरियाणा से 7-7, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असाम से 1-1, लोग शामिल हैं। इन प्रवासियों की स्क्रीनिग के बाद स्क्रीनिग कर सिस्टम व होम होम क्वारंटाइन से संबंधित जरूरी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की जानकारी दी गई। साथ हीं इन प्रवासियों में 186 को सिस्टम क्वारंटीन और 121 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया।