डायल 181 के माध्यम से 291 मामले निष्पादित
लोहरदगा में 291 मामले का किया गया निष्पादन
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त 434 शिकायतों में 423 को निष्पादित किया गया है। डायल 181 के माध्यम से 291 मामले निष्पादित किए गए हैं। अब तक 181 द्वारा 297 शिकायतों की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिनमें से 291 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय समितियों द्वारा भी निर्धारित कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक अब तक 1037 ई-पास निर्गत किए गए हैं। जिसमें अंतरराज्यीय 138, अंतर जिला 807 और जिले के अंदर 92 निर्गत किए गए हैं। जिला में नियंत्रण कक्ष 100 एवं 8580339334 चौबीसों घंटे व पूरे सप्ताह कार्यशील है। नियंत्रण कक्ष में दूध, खाद्यान्न, रसोई गैस ससमय पहुंचाने से संबंधित, पास निर्गत करने से संबंधित, लॉकडान से संबंधित, प्रवासी मजदूरों, छात्रों के अन्य राज्यों से वापस आने व लोगों के जिले से अन्य जिलों में आने से संबंधित सूचना, शिकायत प्राप्त होती है। शिकायत प्राप्त होने के एक दिन के भीतर शिकायत का निबटारा किया जाता है। अब तक कुल 434 शिकायतें नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त हुईं, जिनमें 423 मामलों का निष्पादन हो चुका है।