23 मवेशी का पुलिस ने जब्त कर ग्रामीणों के बीच बांटे
पुलिस ने 23 मवेशी जब्त कर गरीबों के बीच बांट दिया।
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : तस्करी के लिए कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ, ख्वास अंबवा गांव से ले जा रहे 23 मवेशी को कैरो थाना पुलिस ने जब्त किया। बताया जाता है कि पशु तस्कर नगजुआ की ओर अवैध पशुओं को लेकर ला रहे थे। इसी दौरान गश्ती पर निकली कैरो थाना पुलिस को देखकर पशु तस्करों ने मवेशियों को छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। जिसके बाद कैरो थाना पुलिस ने धान की फसल का सेवन कर रहे 23 मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर कैरो थाना ले आई। जिसके बाद सभी मवेशियों को भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय भारती ने स्वास्थ्य जांच किया। जिसके बाद सभी मवेशियों का ग्रामीणों के जिम्मानामा पर गरीब किसानों के बीच बांट दिया गया। कैरो थाना पुलिस के गश्ती दल में थाना प्रभारी रतिया उरांव, पुअनि पंकज कुमार शर्मा, सअनि रामदेव कुमार राय के साथ सशस्त्र बल शामिल था।