Move to Jagran APP

2068 लोग क्वारंटाइन में, तीन का रिपोर्ट निगेटिव

.. ?????? ??????? ?? ???? ?? ??? ???? ????? ?? ????? ???? ??? ????? .. ??????? ?? ??? ?????? ??????? ?? ???? ?? ??? 2068 ?????????? ?? .. 205 ??? ?????????? ????? ??? ????? 1863 ????? ?? ??? ?????????? ??? ??? ??? .. ????????? ?? ????? ?? ????? ?????? ?? ????????? ?? ??? ???? ?? ??? 125 ????? ?? ????? ???? ??? ????

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 06:18 AM (IST)
2068 लोग क्वारंटाइन में, तीन का रिपोर्ट निगेटिव
2068 लोग क्वारंटाइन में, तीन का रिपोर्ट निगेटिव

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : दूसरे प्रदेश से मजदूर और अन्य लोगों के लगातार लोहरदगा पहुंचने की वजह से होम क्वारंटाइन, क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती और जांच का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार तक कुल 2068 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। इनमें से 205 लोगों को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया है। अट्ठारह सौ 63 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जिले से मंगलवार को पांच लोगों का सैंपल रिम्स भेजा गया था इसमें तीन का रिपोर्ट निगेटिव आया है, दो का रिपोर्ट शुक्रवार को आएगा। दिल्ली जमात में शामिल लोहरदगा के एक व्यक्ति को भी आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। साथ ही सैंपल जांच के लिए रिम्स भेजा गया है। 125 मजदूरों के स्वास्थ्य की हुई जांच छत्तीसगढ़ के जशपुर से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के लिए पैदल जा रहे 125 लोगों को रोककर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके उपरांत सभी को जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना स्थित क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है।

prime article banner

बढ़ सकता है आंकड़ा

दूसरे प्रदेश से जिस तरह से लगातार मजदूर व अन्य कर्मी लोहरदगा पहुंच रहे हैं इससे लगता है कि आने वाले दिनों में क्वारंटाइन, आइसोलेशन और जांच का आंकड़ा बढ़ सकता है। जिला के अधिकारियों का कहना है कि रांची जिले से होकर या गुमला पार कर बड़ी संख्या में मजदूर लोहरदगा तक पहुंच रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि दोनों जिला मजदूरों को रोकने में गंभीर नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.