लोहरदगा में कर्फ्यू में 5वें दिन मिली दो घंटे की ढील
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : तिरंगा यात्रा के दौरान विगत 23 जनवरी को पत्थबाजी की घटना के बाद लोहरदगा श
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : तिरंगा यात्रा के दौरान विगत 23 जनवरी को पत्थबाजी की घटना के बाद लोहरदगा शहर में हिसा और बवाल के बाद लगातार जारी कर्फ्यू में सोमवार को पांचवें दिन लोगों को कर्फ्यू में दो घंटे की छूट मिली। कर्फ्यू में यह छूट दिन के 10.00 से 12.00 बजे तक के लिए दी गई। इस दौरान एक जगह पर 4 से अधिक व्यक्ति की भीड़ नहीं लगाने का निर्देश जारी किया गया था। इसके लिए प्रशासनिक तौर पर स्थिति की समीक्षा की गई। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से सोमवार को दो घंटों के लिए लोगों को कर्फ्यू में छूट दी गई। जिससे की लोग अपने दैनिक उपयोग के जरूरत के सामान खरीद पाएं। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लोहरदगा में वर्तमान हालात और अब तक की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कफऱ््यू में ढील दी है। अधिकारी इस बात पर ज्यादा ध्यान देकर कर्फ्यू में ढील उस समय दी है, जब लोग अपने जरूरी के काम भी निपटा लें और विधि-व्यवस्था को नियंत्रित भी किया जा सके। सूत्रों की मानें तो कफऱ््यू में ढील के लिए •ालिा स्तर पर वरीय अधिकारियों ने सभी पहलुओं पर समीक्षा करने के बाद कफऱ््यू में ढील देने का निर्णय लिया। जिसके बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र से कर्फ्यू में ढील देने का प्रचार-प्रसार कराया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कर्फ्यू में छूट के बाद हालात का आंकलन करने के बाद प्रशासन आगे कफऱ््यू में छूट की अवधि बढ़ाने पर निर्णय लेगी। यह सब लोहरदगा में उपजे हालात के बाद वर्तमान स्थिति पर सबकुछ निर्भर करता है।