ओडिशा से नवादा के लिए साइकिल से निकले 19 मजदूर
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : ओडिशा के भूषण स्टील कंपनी में काम करने वाले 19 मजदूर लॉकडाउन में लंबे समय
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 08:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : ओडिशा के भूषण स्टील कंपनी में काम करने वाले 19 मजदूर लॉकडाउन में लंबे समय से वहां फंसे थे। ओडिशा सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही थी तो इनका धैर्य टूट गया। इसके बाद ये सभी शनिवार को ओडिशा से साइकिल से ही बिहार के नवादा के लिए निकल गए। तीन दिन का सफर तय कर सोमवार देर रात ये लोहरदगा पहुंचे। पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से सभी की जांच की गई, सभी को सुरक्षित पाने के बाद इन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई। प्रशासन की ओर से सभी को पानी और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। स्थानीय लोगों ने भी मजदूरों की काफी मदद की। दो-तीन घंटे लोहरदगा में आराम करने के बाद सभी नवादा के लिए चल पड़े।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें