पंचायत उप चुनाव को ले 18 ने भरा पर्चा
लोहरदगा में पंचायत उप चुनाव को लेकर नामांकन का समय समाप्त हो चुका है। कुल 1
लोहरदगा : लोहरदगा में पंचायत उप चुनाव को लेकर नामांकन का समय समाप्त हो चुका है। कुल 18 प्रत्याशियों ने निर्धारित तिथि और समय के अंदर नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुनाव में आठ महिला सहित कुल 18 लोग चुनाव मैदान में हैं। लोहरदगा जिला में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2018 के तहत नाम निर्देशन प्रक्रिया के अंतिम दिन ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अनुसूचित जाति से एक महिला, अनुसूचित जनजाति से दो महिलाएं और अनारिक्षत से एक महिला ने नामांकन किया है। ग्राम पंचायत के मुखिया पद के लिए अनुसूचित जनजाति से तीन महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। इस प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 8 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। आठ महिलाओं सहित 18 लोगों द्वारा नामांकन किया गया। ---कुडू में दो महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया
संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में कुडू प्रखंड के चार वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों के लिए हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुडू प्रखंड अंतर्गत कुडू पंचायत के वार्ड 4, जीमा पंचायत के वार्ड 1, पंडरा पंचयत के वार्ड 3 एवं बड़की चांपी पंचायत के वार्ड 5 में वार्ड सदस्यों के विभिन्न कारणों से रिक्त पड़े पद के लिए चुनाव होना है। मौके पर कुडू बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजश्री बाखला, पंचायती राज प्रभारी गौरीश गौरव, प्रधान सहायक मो. अलाउद्दीन आदि उपस्थित थे।