Move to Jagran APP

एएसआइ, पंचायत सेवक सहित मिले 14 संक्रमित

??????? ???? ??? ???????? ?? 14 ?? ?????? ???????? ???? ???? ???? ???????? ?????? ??? ?? ????? ?? ?? ??????? ???? ????? ?? ?? ????? ?? ?????? ???? ?? ??? ????? ?? ???? ?? ????? ????? ?? ??? ?? ????? ???? ??? ?? ??????? ??????? ?? ?? ????? ???????? ???? ??? ??? ???? ????? ????? ?? ???? ????

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 06:13 AM (IST)
एएसआइ, पंचायत सेवक सहित मिले 14 संक्रमित
एएसआइ, पंचायत सेवक सहित मिले 14 संक्रमित

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में शुक्रवार को 14 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों में आठ पुरूष और छह महिलाएं हैं। इनमें से एक एएसआई, एक पंचायत सेवक, एक होम गार्ड का जवान, एक कोविड सेंटर का कुक भी शामिल हैं। शहर के अग्रवाल मुहल्ला से एक पुरूष संक्रमित पाया गया है। इसके अलावे रांची के हरमू कॉलोनी के रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति ने लोहरदगा आ कर जांच कराई थी, जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें रांची में ही होम आईसोलेशन में रखा जा रहा है। नवाड़्रीपाड़ा की रहने वाली एक वृद्ध महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। कुडू के सुंदरू गांव के रहने वाले दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। गौस नगर की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। न्यू रोड के रहने वाले एक पंचायत सेवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सेन्हा बानटोली का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। यह व्यक्ति दूसरे प्रदेश से लोहरदगा अपने गांव लौटा था। सेन्हा थाना का एक होम गार्ड का जवान कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावे सेन्हा थाना का एक सहायक अवर निरीक्षक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जेएनवी जोगना कोविड सेंटर का कुक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावे शहर के अलि नगर की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। संक्रमित 14 लोगों में से 13 लोगों को कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। वहीं एक व्यक्ति को रांची के उनके आवास में होम आईसोलेशन में रखा गया है। लोहरदगा में शुक्रवार को एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर कोविड सेंटर से मुक्त कर दिया गया। जिले में अब तक कुल 203 लोग कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शुक्रवार को संक्रमित मिले लोगों में 08 संक्रमित पुरुष हैं। जिनकी उम्र 32 वर्ष, 70 वर्ष, 44 वर्ष, 58 वर्ष, 38 वर्ष, 25 वर्ष, 22 वर्ष, और 30 वर्ष है। जबकि 04 महिलाओं में 60 वर्ष, 25 वर्ष, 05 वर्ष, 32 वर्ष, 16 वर्ष तथा 38 वर्ष हैं। शुक्रवार को कुल 68 लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच हुई है। जिसमें ट्रू-नेट से 33 और आरएटी से 35 लोगों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग को अब भी आरटीपीसीआर के 34 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.