100 डायल पर बीमार व बुजुर्गों को तुरंत मिलेगी पुलिस की सहायता
पलामू पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बुजुर्गों या बीमार लोगों की सहायता के लिए डाउन 100 नंबर जारी किया है। इस पर डायल होते ही पुलिस कंट्रोल रूम सक्रिय हो जाता है। यहां प्रतिनियुक्त अधिकारी व जवान संबंधित व्यक्ति के लोकेशन पर जल्द से जल्द पहुंच जाते है। स्थिति के अनुसार सूचना देने वालों बुजुर्गअसहाय या बीमार लोगों के घर तक दवा व आवश्यक सेवा पहुंचा दी जारही है। यहीं नहीं जरूरत के मुताबिक उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है। सदर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता स्वयं इस कार्य की मोनोटेरिग कर रहे है। इसे लेकर उन्होंने बुधवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आन डयूटी पदाधिकारी व जवानों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये। बताया गया कि 100 डायल पर सूचना मिलते तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों को परेशा
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बुजुर्गों या बीमार लोगों की सहायता के लिए डाउन 100 नंबर जारी किया है। इस पर डायल होते ही पुलिस कंट्रोल रूम सक्रिय हो जाता है। यहां प्रतिनियुक्त अधिकारी व जवान संबंधित व्यक्ति के लोकेशन पर जल्द से जल्द पहुंच जाते है। स्थिति के अनुसार सूचना देने वालों बुजुर्ग,असहाय या बीमार लोगों के घर तक दवा व आवश्यक सेवा पहुंचा दी जारही है। यहीं नहीं जरूरत के मुताबिक उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है। सदर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता स्वयं इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने बुधवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आन डयूटी पदाधिकारी व जवानों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि 100 डायल पर सूचना मिलते तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों को परेशानी ना हो इसके लेकर पुलिस के जवानों को हमेशा तत्पर व तैयार रहने की जरूरत है। जानकारी के अनुसार अब तक 180 लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके है। इसके अलावा 100 डायल कर लॉकडाउन के उल्लघंन की भी सूचना दी जा सकती है।