बारी गांव में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
चंदवा प्रखंड के छतासेमर (बारी) गांव में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व अधिवास कार्यक्रम बुध
चंदवा : प्रखंड के छतासेमर (बारी) गांव में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व अधिवास कार्यक्रम बुधवार को मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रूद्र महायज्ञ का भी आयोजन समिति की ओर से किया गया है। रात्रि में अयोध्या से आए रघुनाथ दास महाराज उर्फ सूरदास बाबा के मानस प्रवचन का श्रोताओं ने रसपान किया। इस दौरान अयोध्या से आए संगीत टोली ने राम कथा की झांकी भी दिखाई। इसमें बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंच रहे हैं। यज्ञ का हवन गुरुवार को व भंडारा शुक्रवार को होगा। महायज्ञ को सफल बनाने में लाल नीलम नाथ शाहदेव, योगेंद्र सिंह, लाल रण विजय नाथ शाहदेव, रोबेन उरांव, सन्तोष सिंह. दिनेश्वर यादव मनोज मिस्त्री, नंदलाल गंझु, बिदेश्वर उरांव, दिनेश उरांव समेत कई अन्य जुटे हैं। रंथा उरांव व रामसहाय उरांव सपत्नीक बतौर यजमान महायज्ञ में हिस्सा ले रहें हैं।