स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में दो घायल
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के राजहार के समीप रविवार की देर शाम स्कॉर्पियो व बाइक की टक्
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 05:24 PM (IST)
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के राजहार के समीप रविवार की देर शाम स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान लातेहार प्रखंड के ओवर निवासी संदीप नायक व राहुल नायक के रूप में हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा व नावागढ़ के समाजसेवी हरिओम भाटिया सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों को सदर अस्पताल से एंबुलेंस उपलब्ध करवाकर रिम्स भेजा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें