शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
लातेहार : भारतीय जीवन बीमा निगम के मेदिनीनगर शाखा के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश पाठक के आकि
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:15 PM (IST)
लातेहार : भारतीय जीवन बीमा निगम के मेदिनीनगर शाखा के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश पाठक के आकस्मिक निधन होने पर लातेहार सेटलाइट शाखा में शोक सभा का आयोजन किया गया।
मौके पर शाखा प्रबंधक संजय अम्बष्ट ने कहा कि स्व. ओपी पाठक कुशल विचार के कर्तब्यनिष्ठ व सेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। इस दौरान उनके याद में दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति व परिजनों को शक्ति प्रदान के लिए कामना कि गई। इस मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एडवर्ड खलखो, विकास अधिकारी दिव्य प्रकाश ,अभिकर्ता केके दुबे, पंकज तिवारी, पंकज मिश्रा, ¨रकू पाण्डेय, विजय प्रसाद, रंजीत पांडेय, महेश प्रसाद, उदित राम, राजेश कुमार व मनोज प्रजापति समेत कई लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें