दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
चंदवा : थाना क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत
चंदवा : थाना क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने के समय दो का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।
पहली घटना एनएच 75 में ब्रह्मणी गाव के समीप हुई। जिसमें अज्ञात ट्रक बाइक को टक्कर मार फरार हो गया। इस टक्कर में बाइक सवार सुनील उरांव (बरवाडीह) गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना चंदवा-महुआमिलान-मैक्लुस्कीगंज पथ पर लोहरसी पुल के समीप घटी जहां मेला देख वापस लौट रहे दो साइकिल सवार को अज्ञात बाइक धक्का मार निकल भागा। मामले की सूचना के साथ स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच सभी घायलों को सीएसची में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुनिल उरांव को रिम्स रेफर कर दिया।