अगवा कर नाबालिग से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
arrested in Kidnapping case. झारखंड के लातेहार में नाबालिग से दुष्कर्म के तीन आरोपितों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा है।
लातेहार, जेएनएन। झारखंड के लातेहार में अपहरण कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम कुछ युवकों ने लातेहार थाना के पास से नाबालिग का अपहरण कर तुलबुल गांव ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार की देर रात स्थानीय ग्रामीणों ने तीन आरोपितों को पकड़ कर लातेहार पुलिस के हवाले कर दिया। तुलबुल निवासी अकबर अंसारी, अख्तर अंसारी व बदरुदीन मियां को गिरफ्तार किया गया है।
चतरा लोस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे आशुतोष सिंह को मामले की जानकारी मिलते ही थाना पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना सोमवार की सुबह प्राप्त होने के बाद अपने स्तर से पता लगाया और स्थानीय लोगों के माध्यम से तीनों आरोपितों को पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिक दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बहुत जल्द मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।
- नरेश प्रसाद, थानेदार लातेहार सदर थाना।