मुखिया ने किया चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास
गिद्दी क पंचायत के वार्ड 5 में शुक्रवार को चब्रूतरा निर्माण कार्य ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 04:40 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 09:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : गिद्दी क पंचायत के वार्ड 5 में शुक्रवार को चब्रूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास का कार्य मुखिया अरुण कुमार सिंह ने नारियल फोड़ कर किया। मुखिया अरूण कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण 14 वीं वित्त योजना का कार्य रुका हआ था। सरकारी आदेश के बाद गिद्दी शॉपिग सेंटर स्थित नीम पेड़ के पास चबूतरा निर्माण कार्य होगा। इसकी लागत 70 हजार है। मौके पर पंचायत सचिव आशीष पंडा, अध्यक्ष रविकांत सिंह, सचिव दीपक सिंह, आकाश सिंह, अभिषेक राय जालो चैरसिया, दुलारचंद आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें