पारा 39 डिग्री के पार, लोग परेशान
जागरण संवाददाता लातेहार अप्रैल महीने में ही पारा आसमान पर पहुंच गया है। सुबह सात बजे ह
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 05:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लातेहार : अप्रैल महीने में ही पारा आसमान पर पहुंच गया है। सुबह सात बजे ही दोपहर जैसा नजरा लगता है। दिन के 11 बजे के बाद तो कड़ी धूप व गर्म हवा के थपेड़े लोगों को जला रहा है। लोग अपने चेहरों को सफेद कपड़े से ढक के सड़क पर चलते हैं। दिनभर तो गर्मी से लोग परेशान रहते हैं वहीं आधी रात के बाद ही लोगों को राहत मिलती है। सोमवार को शहर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोगों को परेशानी हो रही है। इससे सबसे अधिक मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। सदर अस्पताल में सर्दी, खासी और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें