प्यार में धोखा खाने के बाद लड़की ने हाथ का नस काटा
बरवाडीह बरवाडीह स्टेशन पर प्रेमी के दगा देने पर प्रेमिका ने अपने हाथ का नस काट कर म
बरवाडीह : बरवाडीह स्टेशन पर प्रेमी के दगा देने पर प्रेमिका ने अपने हाथ का नस काट कर मंगलवार को खुदकुशी करने का प्रयास किया। सूचना पाकर स्टेशन मास्टर ने फौरन उक्त लड़की का इलाज करा जान बचाई। उक्त लड़की ने बरवाडीह आरपीएफ पुलिस से अपने दगाबाज प्रेमी के खिलाफ शिकायत की है। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आरके झा ने बताया कि उक्त लड़की रांची की है। बरवाडीह के एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। उसी युवक से वह मिलने स्टेशन पर आई थी। उसका प्रेमी भी स्टेशन पर आया था, लेकिन उसे अपनाने से वह इनकार कर दिया और लड़की के साथ मारपीट कर चला गया। इसके बाद लड़की ने अपने हाथ ब्लेड से काट लिया। आरपीए़फ में शिकायत की सूचना पाकर उसका प्रेमी भी आरपीएफ पोस्ट पहुंचा। उसे डालटनगंज जीआरपी पुलिस के पास ले जाने की कागजी कार्रवाई की गई। इधर लड़की ने बताया कि शादी का झांसा देकर उससे संबंध भी उसका प्रेमी ने बनाया। उससे वह सात हजार रुपया भी लिया है,लेकिन अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। दूसरी जगह वह अब शादी कर रहा है। जान से मारने की वह धमकी भी दे रहा है।