घर में महिलाओं ने की पूजा
अमर सुहाग की कामना को लेकर की जाने वाली वट सावित्री पूजा शुक्र
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सूत्र, महुआडांड़ : अमर सुहाग की कामना को लेकर की जाने वाली वट सावित्री पूजा शुक्रवार को महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय समेत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार के साथ पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य को लेकर हाथों में पूजा की थाली ले वट वृक्ष के नीचे शारीरिक दूरी का पालन करते हुए वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच विधिवत रूप से पुजा अर्चना के साथ सावित्री सत्यवान की कथा का श्रवण किया व वट वृक्ष के तने की 108 बार परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेट कर अमर सुहाग की कामना की। हालांकि कोविड 19 के खतरे को देखते हुए अधिकांश महिलाओं ने घर पर ही स्थापित कर पूजा अर्चना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें