एसपी ने लातेहार पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला
लॉकडाउन के मद्देनजर को देखते हुए सुरक्षा ²ष्टिकोण से लातेहार पुलिस।
संवाद सूत्र, लातेहार: लॉकडाउन के मद्देनजर को देखते हुए सुरक्षा ²ष्टिकोण से लातेहार पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने शनिवार की शाम जिले के सात थानेदार का स्थानांतरण किया है। इसमें पुलिस निरीक्षण राजेश मंडल को बालूमाथ अंचल से हटाकर पुलिस केंद्र लातेहार, पुलिस निरीक्षक धर्मदेव पासवान कंट्रोल रूम लातेहार से पुलिस निरीक्षक महुआडांड़ अंचल (अतिरिक्त प्रभार महुआडांड़ महिला थाना प्रभारी), पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार को महुआडांड़ अंचल से हटाकर पुलिस निरीक्षक बालूमाथ अंचल, पुअनि दिवाकर दुबे को महिला थाना प्रभारी लातेहार से हटाकर पुअनि सह थाना प्रभारी नेतरहाट, पुअनि शिव बिहारी तिवारी को व्यवहार न्यायालय लातेहार से पुअनि सह थाना प्रभारी बारेसाढ़, पुअनि सलोनी सोय को महिला थाना लातेहार से पुअनि सह थाना प्रभारी महिला थाना प्रभारी लातेहार व पुअनि भानु प्रताप सिंह को पुअनि थाना प्रभारी बारेसाढ़ से पुअनि सह थाना प्रभारी बालूमाथ के पद पर पदस्थापित किया गया है।