Move to Jagran APP

महुआडांड़ में भाजपा का सेवा सप्ताह कार्यक्रम शुरू

संवाद सूत्र महुआडांड़ (लातेहार) भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकता

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 06:31 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 05:15 AM (IST)
महुआडांड़ में भाजपा का सेवा सप्ताह कार्यक्रम शुरू
महुआडांड़ में भाजपा का सेवा सप्ताह कार्यक्रम शुरू

संवाद सूत्र, महुआडांड़ (लातेहार) : भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से सेवा सप्ताह कार्यक्रम शुरू कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद् स्थित बस स्टैंड में राहगीरों, वाहनचालकों व अन्य जरूरततमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर व साबुन वितरण से किया गया। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार सेवा सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 19 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री जमुना प्रसाद, भानू प्रसाद,आनन्द सिंह,मोहन यादव,सिम्पल प्रसाद,हिरालाल प्रसाद,मनोज प्रसाद,रमेश जयसवाल,कैलाश प्रसाद,केश्वर जयसवाल,दिलीप प्रसाद,भरत राम,शत्रुघ्न प्रसाद,कृष्णा प्रसाद समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.