रूद नदी में आई बाढ़ में बहा ट्रैक्टर, हादसा टला
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) प्रखंड के चेटर पंचायत स्थित रूद नदी में आई बाढ़ में एक ट्रैक्टर हो गया।
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): प्रखंड के चेटर पंचायत स्थित रूद नदी में आई बाढ़ में एक ट्रैक्टर काफी दूर तक बह गया। रूद में रेलवे का कंट्रक्शन कार्य चल रहा है। उक्त ट्रैक्टर स्टोन चिप्स लेकर वहीं जा रहा था। इसी क्रम में ट्रैक्टर नदी में फंस गया। चालक और उपचालक नदी में फंसे ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ से उतरे बारिश के पानी के कारण नदी में अचानक बाढ़ आ गई और ट्रैक्टर बहने लगा। नदी में बाढ़ आता देख चालक ट्रैक्टर की ट्रॉली पर चढ़ गया और लोहे की रड को कसकर पकड़ लिया। स्टोन चिप्स लोड होने के कारण हलांकि ट्रैक्टर ज्यादा दूर तक बह नहीं सका। स्थानीय लोगों ने जब नदी की बाढ़ में बहते ट्रैक्टर और फंसे व्यक्ति को देखा तो मुश्किल से उसे बाहर निकाला और उसकी जान बची। खबर लिखे जाने तक ट्रैक्टर को नदी से नहीं निकाला जा सका था।