Move to Jagran APP

संघ स्वयंसेवकों में भरता है देशभक्ति का जज्बा

संवाद सूत्र चंदवा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार की रात संघ स्थान पर शरद पूण्ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 07:34 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 07:34 PM (IST)
संघ स्वयंसेवकों में भरता है देशभक्ति का जज्बा
संघ स्वयंसेवकों में भरता है देशभक्ति का जज्बा

संवाद सूत्र, चंदवा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार की रात संघ स्थान पर शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पलामू और हजारीबाग के विभाग प्रचारक राजीवकांत ने कहा कि शरद पूर्णिमा हिदू कैलेंडर में सबसे प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा वर्ष में एकमात्र दिन होता है जब चंद्रमा सभी सोलह कलाओं के साथ बाहर आता है। कई कहानियों का उदाहरण देते कहा कि संघ एक पाठशाला की तरह है। जहां देशभक्ति के जज्बे के साथ संस्कार सिखाया जाता है। विभाग कुटूंब प्रबोधन प्रमुख राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि संघ लोगों में धर्म, देश व संस्कृति की रक्षा के प्रति समर्पण का भाव पैदा करता है। माता-पिता और अभिभावकों का सम्मान करने जैसे संस्कारी गुणों की ओर हमें प्रेरित करता है। जो इन संस्कारों को अपने दैनिक जीवन मे अनुसरण करते हैं उनके लिए यह धरती भी स्वर्गिक सुखों का द्वारा खोल देती है। यह भगवा ध्वज देश के प्रति समर्पण के साथ-साथ हमारा आत्मबल बढ़ाता है। अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। प्रभाकर मिश्र ने विदेश की वस्तुओं के बहिष्कार व स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग की अपील लोगों से की। कहा कि विदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर विराम नहीं लगा तो निकट भविष्य में भारत उनका गुलाम बन जाएगा। देश के विकास और आर्थिक समृद्धि के लिए उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का अनुरोध किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ संघ के गीत के साथ शुरू हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने चाइना व अन्य विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया। कार्यक्रम समापान के पश्चात लोगों के बीच खीर रूपी महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर लाल नरेश प्रसाद गुप्ता, रमेश प्रसाद, महेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, डा. अनील, कृष्णा पाण्डेय, राजकुमार साहू, अमित नाथ शाहदेव, दिनेश साहु, राजकुमार पाठक, रविन्द्रनाथ गंझू, विनय विद्यार्थी, गोपाल जायसवाल, बिनोद कुमार बीन्नु, आदर्श रविराज, रोहित शाहदेव, दीपक निषाद, आशीष गुप्ता, कृपाचार्य सिंह दारा, नवलेश पाठक, सागर कुमार, छोटन कुमार, बबलू सोनी, कृष्णा कुमार, रंजन कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.