े पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर जताया विरोध
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सायकिल रैली निकाल पेट्रोल-डीजल की ।
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सायकिल रैली निकाल पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के साथ केन्द्र सरकार की नीतियों के प्रति विरोध जताया। मौके पर मौजूद राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने हद पार कर दी है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर डीजल-पेट्रोल के मूल्य में अनवरत गिरावट के बावजूद भाजपा सरकार लगातार मूल्यवृद्धि पर अमादा है। भाजपा के इस शासनकाल में डीजल की कीमत पेट्रोल से भी ज्यादा हो गई। वैश्विक महामारी के बीच पेट्रोलियम पदार्थाें मे मुल्यवृद्धि कर जनता को तंग-तबाह करने पर तुली है। महामारी से जनता पहले से ही परेशान है। जीविकोपार्जन मुश्किल हो गया है। प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि मंहगाई कम करने का दावा करनेवाली मोदी सरकार की अदूरदर्शी नीति के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। मुरली प्रसाद ने कहा कि मूल्यवृद्धि से सभी वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि होगी और मंहगाई चरम पर पहुंच जाएगा। मौके पर अजय चैधरी, सुरेन्द यादव, मुरली प्रसाद, अशोक यादव, तपवन यादव, छोटू कुमार समेत अन्य मौजूद थे।