गीतों के माध्यम से लोगों को घरों में रहने की दी जा रही सलाह
घर से नाता जोड़िए बाहर से नाता तोड़िए अनमोल जिदगी है इसे बचाकर रखिए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा: घर से नाता जोड़िए, बाहर से नाता तोड़िए, अनमोल जिदगी है, इसे बचाकर रखिए जैसे गीतों के माध्यम से जनता को घर में रहने की सलाह दी जा हरी है। प्रशासन द्वारा निकाला गया प्रचार वाहन शहर समेत गांवों में घूम रहा है। प्रशासन का प्रचार वाहन अहले सुबह से ही विभिन्न गांवों में पहुंच लोगों को जागरूक करने के साथ प्रशासन के दिशा-निर्देशों और प्रशासन द्वारा किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी दे रहा है। लॉकडाउन के तीसरे चरण के समापन के दिन भी प्रचार वाहन आम जनता को घरों में रहकर लॉकडाउन के नियमों के अनुपालन की सीख देता दिखा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें