Move to Jagran APP

भूमि सर्वे में हुई गड़बड़ी सुधार के लिए रीसर्वे आवश्यक : बंधु तिर्की

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह स्वास्थय प्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 06:51 PM (IST)
भूमि सर्वे में हुई गड़बड़ी सुधार के लिए रीसर्वे आवश्यक : बंधु तिर्की
भूमि सर्वे में हुई गड़बड़ी सुधार के लिए रीसर्वे आवश्यक : बंधु तिर्की

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह स्वास्थय प्रभारी सह मांडर विधायक बंधु तिर्की रविवार को चंदवा पहुंचे। पथ निर्माणागार विश्रामागार में कांग्रेसियों ने उनके स्वागत के दौरान प्रखंड समेत जिले में सर्वें में हुई गड़बड़ी समेत भूमि से संबंधित और अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मीडिया को संबोधित करते श्री तिर्की ने कहा कि विगत कई दौरों में लातेहार जिले में भूमि की समस्याओं की जानकारी मिली है। इन समस्याओं के समाधान के लिए सदन में उन्होंने मुद्दा उठाया है। विभाग और सरकार को पहल करने का आग्रह किया है। कहा कि जिले में हुई भूमि सर्वे में गडबड़ी तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए री सर्वे आवश्यक है। री सर्वें नहीं होने और सर्वे में हुई गड़बड़ी के कारण आस्था के केंद्रो, विद्यालय भूमि समेत अन्य को लेकर पूरे जिले में भूमि समस्या एक गंभीर समस्या बन गई है। जरूरत है लातेहार समेत अन्य जिलों में हुई भूमि की गडबड़ी को सुधार करने की। इसके लिए सरकार को री सर्वें कार्य को संपन्न कराने की जरूरत है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में भूमि विवाद कैंसर से भी बड़ा खतरा बन जाएगा। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए इसका निदान आवश्यक है। विभाग से मार्गदर्शन ले जिला प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। खतियान में लोहरा जाति का लोहार अंकित हो जाने और इसके कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं पर कहा कि यह लिपिकिय भूल है। खतियान सुधार और सरकार के नियमन कराने की जरूरत है। सरकार के सार्थक पहल के बाद इनसे मुक्ति मिलने की उम्मीद है। मौके पर जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, कांगेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, सेवा दल जिलाध्यक्ष बाबर खान, रामयश पाठक, श्रीराम शर्मा, निर्मल भारती, विवेकानंद गुड्डू, सरवर अंसारी, बालजी उरांव, सलाम अंसारी, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.