Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर याद किए गए जस्टिस एलपीएन शाहदेव

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) प्रखंड के जमीरा पंचायत स्थित रोल गांव में जस्टिस लाल पिगला नाथ शा

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 06:36 PM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए जस्टिस एलपीएन शाहदेव
पुण्यतिथि पर याद किए गए जस्टिस एलपीएन शाहदेव

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): प्रखंड के जमीरा पंचायत स्थित रोल गांव में जस्टिस लाल पिगला नाथ शाहदेव की 10 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। झारखंड आंदोलन के अगुवा रहे लाल पिगला नाथ शाहदेव की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गंाव रोल स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोल में एक समारोह का आयोजन किया गया। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष आशीष सिंह गुड्डू मौजूद अन्य वक्ताओं ने स्व. एलपीएन शाहदेव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये पहले न्यायाधीश थे जिन्होंने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई का नेतृत्व किया और अलग झारखंड राज्य की स्थापना में महती भूमिका का निर्वहन किया। जस्टिम शाहदेव के पैतृक गांव रोल गांव में जन्म लेनेवाले सभी लोग सौभाग्यशाली हैं। झारखंड के आंदोलनकारियों के इतिहास में उनका नाम हमेशा अमर रहेगा। आगे कहा कि राजकीयकृत मध्य विद्यालय रोल को स्तरोनत करने के बाद उनके सम्मान में विद्यालय का नाम एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय करने का आदेश उनके सम्मान का ही एक प्रमाण है। कहा कि जज रहने के बावजूद उनकी जीवनशैली सादगी पूर्ण थी। जब कभी गांव आते तो बुजुर्गों के साथ युवाओ ंको बेहतर करने के लिए प्रेरित करते। विद्यालय प्रधानाचार्य चंद्रमण राम समेत अन्य शिक्षकों ने कहा कि जस्टिस स्व. एलपीएन शाहदेव के पैतृक गांव में सेवा देने की सुखद अनुभूति उन्हें प्राप्त हुई है। विद्यालय के बच्चों से उनके गुणों का अपनाने की अपील करते उसे समाज और झारखंड की जरूरत बताया। मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रमण राम, शिक्षक प्रशांत शाहदेव, लाल उदित नाथ शाहदेव, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, रंदन मुंडा, विनीत कुमार, पौलुस केरकेट्टा, प्रिया कुमारी, श्यामपति कुमारी, शिवनारायण महतो, कांति किरण टोप्पो समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.