पीएं गुनगुना पानी, सोच रखें सकारात्मक, रहेंगे सदा स्वस्थ: डा. वाष्र्णेय
जागरण संवाददाता लातेहार कोई भी काम सकारात्मक सोच के साथ करें सोने के दो घंटे पह
जागरण संवाददाता, लातेहार : कोई भी काम सकारात्मक सोच के साथ करें, सोने के दो घंटे पहले भोजन करें। रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें। गुनगुना पानी पीएं, हमेशा प्रकृति से जुड़े रहें। ऐसी दिनचर्या वाले लोग रोग से मुक्त रहेंगे। ये बातें आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार डा. अशोक वाष्र्णेय ने कही।
वे बुधवार को लातेहार के सरस्वती विद्या मंदिर में आरोग्य भारती की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत होना चाहिए। अभी के संचार के साधन लाखों से जोड़ते हैं लेकिन प्रकृति से जुड़ाव रखने की दिशा में ठोस कवायद नहीं होती। भारतीय स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के वैज्ञानिक पक्ष की व्यावहारिकता में उपयोगिता के उदाहरण देते हुए विपरीत आहार, मज्जन, मंजन, शाकाहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समग्रता प्रकृति का सार्वभौमिक गुण है और भारतीय दर्शन का चितन भी, जो समस्त प्राणियों के निरामय की कामना करता है। स्वस्थ रहने के उन्होंने कई सुगम टिप्स बताए। वहीं जीवन में आरोग्य की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। विद्यालय के प्राचार्य अरूण चौधरी ने कार्यक्रम की भूमिका के साथ-साथ मंचासीन अधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने योग के महत्व पर भी चर्चा की। राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि आरोग्य भारती बीमारी होने के बाद उपचार के साथ बचाव पक्ष की सावधानियों व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जागरूकता पर कार्य करती है। डा. चंदन ने कहा कि व्यक्ति को पूर्ण रूप से तभी स्वस्थ कहा जा सकता है जब वह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आध्यात्मिक रूप से संतुलित हो। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, अवधेश सिंह चेरो, धनंजय कुमार, उमेश प्रसाद, जय सिंह, बवन पासवान, रविप्रकाश द्विवेदी, वीरेंद्र प्रसाद, योगेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।