Move to Jagran APP

बढ़ती कीमतों के विरोध में निकला मशाल जुलूस

संवाद सूत्र लातेहार डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होने पर झारखंड मुक्ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:45 PM (IST)
बढ़ती कीमतों के विरोध में निकला मशाल जुलूस
बढ़ती कीमतों के विरोध में निकला मशाल जुलूस

संवाद सूत्र, लातेहार : डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय से निकल कर समाहरणालय तक पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां एक तरफ कच्चे तेल के दाम में भारी कमी आई है, वहीं दूसरी तरफ डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामो में अप्रत्याशित वृद्धि होने पर केंद्र सरकार की नियत और नीति पता चल रही है। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अरुण दुबे, केंद्रीय समिति सदस्य दीपू सिन्हा व बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा अब अपने ही नारे को भूल चुकी है। केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के कीमत में हुई बेतहाशा वृद्धि से जनता परेशान है। मशाल जुलूस के समापन के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक मार्च को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना सह प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन मुंडा, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला सचिव विनोद यादव, युवा मोर्चा जिला सचिव रिकू कच्छप, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव मनीर अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम कुमार गिरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव उरांव, जिला संगठन सचिव गोपाल सिंह, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर अहमद खान, जिला संगठन सचिव सुमन सुनील सोरेंग, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष गंझू, शमशुल होदा, बासुदेव यादव, युवा मोर्चा संगठन सचिव रूपेश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामचरण उरांव, युवा मोर्चा चंदवा प्रखंड अध्यक्ष बबलू राही, अल्पसंख्यक मोर्चा चंदवा प्रखंड अध्यक्ष असगर अली, बारियातू युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गंझू, यादव, अरविद यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.