चंदवा में चला वाहन चेकिग अभियान, 33 हजार की वसूली
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) जिला परिहवन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बोरसीदा
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : जिला परिहवन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बोरसीदाग (चंदवा) में वाहन चेकिग अभियान चला। समाचार लिखे जाने तक 46 वाहनों के कागजात की जांच की जा चुकी थी। चार वाहनों से 33 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जा चुका था। डीटीओ सिंह ने वाहन चालकों और मालिकों से कागजात को अपटूडेट रखने के साथ संबंधित नियमों के अनुपालन के साथ वैश्विक महामारी़ को देखते हुए लोगों से शारीरिक दूरी के अनुपालन और मास्क लगाने की अपील भी की। सड़क सुरक्षा के आइटी मैनेजर तनवीर हुसैन, आइटी असिस्टेंट राजेश प्रसाद बोरसीदाग गांव के समीप वाहन चेकिग अभियान चलाया। चेकिग के दौरान ओवरलोडिग, इश्योंरेंस, डीएल समेत अन्य वाहनो के कागजात की जांच की गई। कागज अपूर्ण होने वाले वाहनों के स्वामियों को कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया।