अर्नब की रिहाई को ले भाजपा ने कैंडल मार्च निकाला
संवाद सूत्र लातेहार भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय के कारगिल पार्क से समाहरणालय तक कैंडल माच
संवाद सूत्र, लातेहार : भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय के कारगिल पार्क से समाहरणालय तक कैंडल मार्च निकालकर न्यूज चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के साथ हुए दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताया है। कैंडल मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने किया। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए हमले पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह एक बहुत ही निदनीय है। भाजपा पार्टी ने घोर निदा करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए हमले से देश खतरा में है। उनकी रिहाई होनी चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री बंसी यादव, पंकज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, भाजपा वरीय नेता महेंद्र वैद्य, राकेश दुबे, राजधानी यादव, अनिल सिंह, संजय सिंह, रघुवीर यादव, रितेश कुमार निक्कू, राजीव रंजन, शीला देवी, रानी देवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।