सीढ़ी से गिरकर किशोरी व महिला घायल
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी निवासी अवधेश की बेटी अपने घर की सीढ़ी
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 05:55 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 05:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी निवासी अवधेश की बेटी अपने घर की सीढ़ी से गिरकर चोटिल हो गई। सीढ़ी से उतरने के दौरान किशोरी जिया का पैर फिसल गया और वह चोटिल हो गई। गुरुवार को स्वजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र चंदवा पहुंचे जहां डा. रमेश गुप्ता और स्वास्थयकर्मियों की टीम द्वारा इलाज किया गया। बता दें कि एक दिन पूर्व भी थाना क्षेत्र के कुसुम टोली गांव में दीपा देवी नामक एक महिला सीढ़ी से गिरकर घायल हो गई थी। जानकारी के अनुसार छत से सूखे धान को लेकर वह लकड़ी की सीढ़ी से नीचे उतर रही थी। इसी क्रम में लकड़ी की सीढ़ी टूट गई और महिला घायल हो गई। चंदवा सीएचसी में उसका इलाज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें