युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) थाना क्षेत्र के डेमटोली में एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 05:54 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 05:54 PM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : थाना क्षेत्र के डेमटोली में एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार डेमटोली निवासी बबलु भुइयां का पुत्र विशाल भुइयां (18) किसी बात से आहत होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो उसे लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। इलाज के दौरान उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें